एक प्यार का नगमा है

फ़िल्म शोर
गीत- एक प्यार का नगमा है

मैं कुछ भी नही लिखूंगा इस गीत के बारे में
क्योकि यह गीत है ही नही 

सुन लीजिए आप 
और बताइये की क्या यह कोई गीत है भला ?

नहीं यह गीत नही है
ऐसे कोई भी सन्देस गीत नही हो सकते
बल्कि 
ये दैवीय वाक्य हैं
जो उनके दिल से उठते हैं
जिन्होंने कभी भी किसी से भी प्रेम किया है
जब लोगो के दिल किसी और के लिए एक पल भी धड़कते हैं
तो यह गीत कहीं न कहीं उसी धड़कन के लिए प्ले हो रहा होता है

मैं कुछ भी नही लिखूंगा इस गीत के लिए
बल्कि वो लिखूंगा जो 
इस गीत के बारे में कम ही लोगो को पता हो 

आप सबने यह गीत सुन लिया हो 
तो अब इसी गीत को इस लिंक पर आकर सुनिए

यह गीत फ़िल्म में तीन बार होता है
जो इस लिंक में तीनों बार एक एक करके आप सभी के लिए आएगा

सुनिए

https://youtu.be/p4vZHdpy7w8


अब वो बात जो बहुत कम लोगो को पता हो शायद 
इस गीत के दो अन्तरे और भी हैं
जो फ़िल्म में जगह नही पा सके

और उन अन्तरो के कुछ वाक्यो को जगह मिली 
फ़िल्म तहलका के इस गीत 

दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए में


तू साथ न दे मेरा
चलना मुझे आता है
हर आग से वाकिफ हूं जलना मुझे आता है 
तदबीर के हाथों से 
तकदीर बनानी है
जिंदगी और कुछ भी नही तेरी मेरी कहानी है

जो बीत गया है वो
अब दौर न आएगा
इस दिल मे सिवा तेरे 
कोई और न आएगा
घर फुक दिया हमने 
अब राख उठानी है 
जिंदगी और कुछ भी नही 
तेरी मेरी कहानी है 

मैं कुछ भी नही लिखूंगा 
इस गीत के बारे में 
क्योकि यह गीत है ही नही

जो गीत
न चाहते हुए भी 
जो गीत 
अनजाने में ही 
आपको जीवन मे बार बार कहीं से भी सुनने को मिल जाये
और आपको उसके शब्द याद हो जाये
जो गीत
अपना संगीत ....थोड़ा सा भी आपके कान में कहीं से पड़ जाए 
और भले ही आपने स्पेशियलि कभी न सुना हो 
लेकिन रटा रटाया सा जेहन में कौंध जाए

वो कोई गीत है भला ?

ऐसे गीत आलोकिक होते हैं 

आलोकिक...दिव्य....Divine

Comments

Popular posts from this blog

बसेरा एक बार अब