मैं

आस्था की ताकत प्रार्थनाओं को आसान कर देती है

मैं उस परम सत्ता के होने पर पूरी तरह आश्वस हूँ 
यज्ञ 
हवन
पूजा 
पाठ
कलमा
नमाज 
ये अपने अपने आस्था के तरीके हैं
मेरी आस्था न सिर्फ उस पूर्ण अपूर्ण शक्ति में है
बल्कि मैने उसे हर कहीं देखा भी है
कण कण से लेकर आप जैसे विराट रूप में भी 

हम सब एक ही व्यक्ति के निर्माण है
कल लिखा है
जो भी घट रहा है सबक है
वो 
अपने आपको सबक के रूप में भी घटित करता है
वो 
संकेतो के रूप में 
हमे हर समय 
हमारे हर प्रयास में 
हमारे जीवन की हर अच्छी बुरी घटना में मदद करता है

मैं उसे बहुत बहुत करीब से जानता हूं
बहुत करीब मतलब बहुत करीब

यारो बाहम गुंथे है कायनात के बिखरे टुकड़े
मैं पूरी तरह आशस्त हूँ कि इस पूरी सृस्टि में दो कुछ नही है

जो भी है वो सिर्फ एक है 

मैं 
तुम 
ये 
वो 
से लेकर जो भी मैं देख सकता हूँ
जो भी मैं सुन सकता हूं
जो भी महसूस कर सकता हूँ


सब एक है

इस सारी सृस्टि का एक एक परम अणु 
मुझसे अलग नही 

सब एकाकार है

आप नास्तिक हों 
आप आस्तिक हों
या आप स्वास्तिक हों
सब सबक है जो सीखने के लिए है
जीवन मे जो भी घट रहा है एक सबक है ...तो सीखिए
एक दिन मैं स्वयं को ऐसा बना लूँगा जहाँ से कोई भी मेरे सुख या दुख का कारण नहीं बन सकेगा...
बाह्य वातावरण में चाहे जो भी हो, 
किन्तु मेरे अंदर क्या मुझे अनुभव करना है उसकी प्रकृति सिर्फ मैं तय करूंगा...!!

तलाश जारी है खुद की

हमने जो ज़िया है.. बस उतना ही सच हो ये ज़रूरी नहीं !!

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Comments